1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगा प्यार, जानिए बाकी राशियों का हाल

8 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगा प्यार, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2019 06:12 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 06:42 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है जो आज पूरा दिन व पूरी रात के बाद कल सुबह 08 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। जानिए इंदु गुरु जी से राशियों का हाल...

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019

नई दिल्ली: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है जो आज पूरा दिन व पूरी रात के बाद कल सुबह 08 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। आज पूरे दिन व पूरी रात रवि योग रहेगा। रवि योग सभी कार्यों के लिए शुभ माना जाता है और इस योग में सभी अशुभ योगों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति होती है। रवि योग में सूर्यदेव की विशेष कृपा हासिल की जा सकती है। आज दशावतार व्रत है। ये व्रत हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को किया जाता है जिसमें विष्णु के दस अवतारों की विधि विधान से पूजा की जाती है। आज हम आपको विष्णु जी के दस अवतारों के बारे में बताएंगे साथ ही आज आप श्री हरि की कृपा कैसे प्राप्त कर सकते हैं उन विशेष उपायों की जानकारी भी आपको देंगे।

मेष राशि - आज करियर में अच्छे प्रदर्शन का योग है ।आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे । बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है । टीचर्स का आपको पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा । माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे । बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है । आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा । काम में स्थिरता बनी रहेगी । मंदिर में गुड़ दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे ।  

वृष राशि - आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्त होगा । नौकरीपेशा वाले लोगों को काम में सफलता हासिल होगी । आपके रुके हुए काम आज जरूर पूरे होंगे । ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा । व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे । कोई काम मन- मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे । साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे । आज आपकी सकारात्मक सोच जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ला सकती है। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा । सूर्यदेव को नमस्कार करें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल