1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगा प्यार, जानिए बाकी राशियों का हाल

8 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगा प्यार, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2019 06:12 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 06:42 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है जो आज पूरा दिन व पूरी रात के बाद कल सुबह 08 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। जानिए इंदु गुरु जी से राशियों का हाल...

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - आज आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है । घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा । किसी जरुरी काम थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी ।लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है । रिश्तों में नयापन आयेगा । वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है । आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे ।वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी । आपके सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी । ॐ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, रिश्ते मजबूत होंगे ।

मकर राशि - आज दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी । रिश्तों में मधुरता आयेगी । बिजनेस में किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं । किसी काम से आपको अधिक भागदौड़ृ भी करनी पड़ सकती है । बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए । साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए । इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। माता-पिता आज किसी काम में आपकी मदद कर सकते हैं। मंदिर में फल दान करें,आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल