1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 11 अगस्त: मिथुन राशि के जातकों के रुके काम बनते दिखेंगे, धनु राशि वाले खुद पर कंट्रोल

राशिफल 11 अगस्त: मिथुन राशि के जातकों के रुके काम बनते दिखेंगे, धनु राशि वाले खुद पर कंट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2019 06:21 pm IST,  Updated : Aug 11, 2019 08:34 am IST

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। आज पुत्रदा एकादशी है। जो आज सुबह 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आप सकारात्मक विचारों से काम आसानी से पूरा कर पाएंगे ।आज किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है ।इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा ।किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आ सकता है, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों ।भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है ।घर में आज कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं ।अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता आपके हाथ लग सकती है ।मंदिर में फल दान करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी ।

कर्क राशि - ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन शाम तक पूरा काम आसानी से निपटा लेंगे ।साथ ही काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिल सकती है ।आपके करियर में अचानक बदलाव आ सकता है, जिससे आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा ।आज आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं । वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा ।आज आपको कुछ चीज़ों का खास ध्यान रखना चाहिए और जोखिम भरे काम को करने से बचना चाहिए। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल