1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 11 अगस्त: मिथुन राशि के जातकों के रुके काम बनते दिखेंगे, धनु राशि वाले खुद पर कंट्रोल

राशिफल 11 अगस्त: मिथुन राशि के जातकों के रुके काम बनते दिखेंगे, धनु राशि वाले खुद पर कंट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2019 06:21 pm IST,  Updated : Aug 11, 2019 08:34 am IST

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। आज पुत्रदा एकादशी है। जो आज सुबह 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगी।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा ।ऑफिस में आज सभी काम समय पर पूरे होंगे ।आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा ।जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे ।आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे ।घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर का वातावरण में बदलाव आयेगा ।जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी ।पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिल सकता है ।इसके साथ ही समाज में भी लोगों के बीच आपकी अच्छी छवि बनेगी ।जो युवक जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं ।जरूरतमंद को भोजन कराएँ, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा ।

मकर राशि - आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव आ सकते हैं ।आज शाम को आप किसी फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बना सकते हैं ।स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य है ।पढ़ाई के प्रति आपकी रूचि थोड़ी कम हो सकती है ।भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे ।बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है ।नये टेंडर से आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है ।घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है ।माँ दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल