1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 11 अगस्त: मिथुन राशि के जातकों के रुके काम बनते दिखेंगे, धनु राशि वाले खुद पर कंट्रोल

राशिफल 11 अगस्त: मिथुन राशि के जातकों के रुके काम बनते दिखेंगे, धनु राशि वाले खुद पर कंट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2019 06:21 pm IST,  Updated : Aug 11, 2019 08:34 am IST

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। आज पुत्रदा एकादशी है। जो आज सुबह 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगी।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ हो सकता है ।अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं ।आपका काम सफल होगा ।जीवनसाथी को तरक्की का कोई अच्छा अवसर मिलेगा ।ऑफिस में आप सभी काम समय से पूरे कर लेंगे ।आपकी मेहनत और लग्न का बेहतर परिणाम मिल सकता है ।बॉस आपको कोई जरूरत की चीज़ गिफ्ट कर सकते हैं । स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए ।अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा ।

कन्या राशि - आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे ।ऑफिस में आज आपसे सभी खुश रहेंगे । आज जॉब में प्रमोशन का योग बन रहा है । बॉस आपके पदोन्नति पर विचार कर सकते हैं ।बिजनेसमैन लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है ।कार्यक्षेत्र में किसी पुराने क्लाइंट से अधिक धन लाभ होगा ।आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे ।शाम को जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे ।लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है ।मंदिर में लड्डू का भोग लगायें, रिश्ते मजूबत होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल