1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 दिसंबर 2018 राशिफल: सोमवार को बन रहा है सौभाग्य योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

3 दिसंबर 2018 राशिफल: सोमवार को बन रहा है सौभाग्य योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2018 08:53 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 08:53 pm IST

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज पूरा दिन पार करके देर रात 02:49 तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन पार करके देर रात 01:22 तक सौभाग्य योग भी रहेगा। ये योग सौभाग्य को बढ़ाने वाला है। इस समय किया गया कोई कार्य बड़ा ही शुभ होता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 3 december 2018- India TV Hindi
Horoscope 3 december 2018

धर्म डेस्क: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज पूरा दिन पार करके देर रात 02:49 तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन पार करके देर रात 01:22 तक सौभाग्य योग भी रहेगा। ये योग सौभाग्य को बढ़ाने वाला है। इस समय किया गया कोई कार्य बड़ा ही शुभ होता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। दोस्तों के साथ बातचीत से आपकी कुछ टेंशन खत्म हो सकती है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, दिन काफी शुभ रहेगा। (December 2018 Monthly Horoscope: साल का आखिरी महीना इस राशियों का चमका जाएगा भाग्य, लेकिन ये रहें सतर्क )

वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। हनुमान मंदिर जाकर भगवान का दर्शन करें, आपका दिन ख़ुशी भरा बीतेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल