1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 सितंबर राशिफल: सिंह-मकर राशि के लोगों को मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ, वहीं इन्हें मिलेगा अचानक धन

4 सितंबर राशिफल: सिंह-मकर राशि के लोगों को मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ, वहीं इन्हें मिलेगा अचानक धन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2019 05:00 pm IST,  Updated : Sep 04, 2019 09:44 am IST

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि व बुधवार का दिन है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 4 september 2019
Horoscope 4 september 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है| मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिल सकती है। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

 कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्त की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। मंदिर में नारियल भेंट करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल