1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 सितंबर राशिफल: सिंह-मकर राशि के लोगों को मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ, वहीं इन्हें मिलेगा अचानक धन

4 सितंबर राशिफल: सिंह-मकर राशि के लोगों को मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ, वहीं इन्हें मिलेगा अचानक धन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2019 05:00 pm IST,  Updated : Sep 04, 2019 09:44 am IST

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि व बुधवार का दिन है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 4 september 2019- India TV Hindi
Horoscope 4 september 2019

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि व बुधवार का दिन है। भाद्रपद शुक्ल षष्ठी को सूर्य षष्ठी का व्रत किया जाता है जिसे लोलार्क षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। आज से आने वाले 16 दिनों तक काशी के लोलार्क कुण्ड में स्नान का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि इस कुंड में स्नान से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ भी विशाखा नक्षत्र है जो पूरा दिन पार करके रात 04 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। विशाखा नक्षत्र के साथ-साथ इंद्र योग भी है। जो रात 08 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। राज्य पक्ष से संबंधित कार्यों के लिए इंद्र योग सबसे उत्तम माना जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का फल आपको आज जरूर मिलेगा। आज आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नई गतिविधियों में शामिल होने का आज मौका मिल सकता है। बड़ों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। सरकारी काम जो लंबे समय से अटका हुआ है, आज उसका निपटारा हो सकता है| आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

सितंबर माह के पर्व: गणेश चतुर्थी के बाद श्राद्ध और नवरात्र के साथ पड़ेंगे ये बड़े व्रत-त्योहार

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको आज अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा| आपको प्रसिद्धि मिलेगी। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जो आपको सफलता दिलाने वाले साबित होंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी जिससे आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आप को लाभ दिलायेगी। गणेश जी की आरती करें, आपके सभी काम बनेंगे।

Vastu Tips: दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोने के हैं बहुत फायदे

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल