1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 सितंबर राशिफल: महिने का पहला दिन मिथुन- कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

1 सितंबर राशिफल: महिने का पहला दिन मिथुन- कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 31, 2019 08:51 pm IST,  Updated : Sep 01, 2019 09:10 am IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। चूंकि आज द्वितीया तिथि सुबह 08 बजकर 27 मिनट तक ही है लिहाज़ा अब से कुछ ही देर में तृतीया तिथि का आरंभ हो जाएगा। इंदू प्रकाश से जानिए राशियों का हाल...

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि - आज किस्मत आपके साथ रहेगी। अगर जीवन में कुछ व्यक्तिगत समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो आज उनका समाधान हो जाएगा। आज आपका रूझान भौतिक सुख- सुविधाओं की ओर बढ़ेगा तो साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर होंगी। आज किसी भी कार्य को लेकर गहराई से सोचेंगे तो स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। आज आप खुद में अलग ही ऊर्जा को महसूस करेंगे जिससे आपके घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा | आज के दिन मंदिर जाकर भगवान शिव का दर्शन करें, आपको जीवन में सफलता मिलेगी |

मीन राशि - आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। हो सकता है शाम तक आप किसी धार्मिक आयोजन या किसी धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जाने का प्लान बना लें।
आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। आज आपके बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियाँ खत्म हो सकती है। साथ ही कोई सरप्राइज भी आज आपको मिल सकता है। उम्मीद के अनुसार मेहनत का फल मिलने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज के दिन शिवलिंग पर धतुरा अर्पित करें, आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल