1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 सितंबर राशिफल: महिने का पहला दिन मिथुन- कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

1 सितंबर राशिफल: महिने का पहला दिन मिथुन- कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 31, 2019 08:51 pm IST,  Updated : Sep 01, 2019 09:10 am IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। चूंकि आज द्वितीया तिथि सुबह 08 बजकर 27 मिनट तक ही है लिहाज़ा अब से कुछ ही देर में तृतीया तिथि का आरंभ हो जाएगा। इंदू प्रकाश से जानिए राशियों का हाल...

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज कोई बड़ा कदम उठाने से आपको बचना चाहिए। कोई भी फैसला लेने से पहले किसी से सलाह जरूर लें। अन्यथा जल्दबाज़ी में लिया फैसला आशा के विपरीत फल देने वाला साबित हो सकता है। आज किसी पुराने विवाद को लेकर आप थोड़ा सा परेशान रह सकते हैं लिहाजा ज्यादा सोचने से बचें। मन व मस्तिष्ट को शांत रखने की कोशिश करें। आज आप खुद में ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस करेंगे। बावजूद इसके आप अपने हाथ में लिए हर कार्य को पूरा जरूर करेंगे। आज के दिन गौरी पार्वती के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके करियर में बढ़ोतरी होगी |

कन्या राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा | आज आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया एक्सपेरीमेंट करेंगे जिसमें आपको सफलता भी जरूर हासिल
होगी। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। वहीं अगर कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है तो उसनें आपको सुधार नज़र आएगा। आज लवमेट के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच का प्रोग्राम बना सकते हैं जिससे रिश्तों में आपको ताज़गी महसूस होगी। आज के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें, व्यापार में नए मार्ग खुलेंगे |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल