1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 सितंबर राशिफल: महिने का पहला दिन मिथुन- कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

1 सितंबर राशिफल: महिने का पहला दिन मिथुन- कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 31, 2019 08:51 pm IST,  Updated : Sep 01, 2019 09:10 am IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। चूंकि आज द्वितीया तिथि सुबह 08 बजकर 27 मिनट तक ही है लिहाज़ा अब से कुछ ही देर में तृतीया तिथि का आरंभ हो जाएगा। इंदू प्रकाश से जानिए राशियों का हाल...

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। लेकिन आज बच्चों का सहयोग न मिलने पर थोड़े परेशान हो सकते हैं। आज कोई नया काम हाथ में लेंगे और उसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी। इससे धन प्राप्ति का योग भी बन रहा है। इस राशि के  उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल हो सकता है | नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे तो आज का दिन आपके फेलर में होगा। आज के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें, काम में आ रही रुकावटों का अंत होगा | 

वृश्चिक राशि - आज मित्रों के सहयोग से रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं | आज आपके घर पर कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता है और घर में कोई छोटी पार्टी के आयोजन का प्लान
आज आप बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग प्रापर्टी डीलिंग के काम से जुड़े हैं उनके लिये आज का दिन फायदेमंद रहेगा| कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। वहीं इस राशि के लोगों को आज अपने पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है | आज शिवलिंग पर जलाभिषेक करें, आपको जीवन में मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा | 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल