1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 अक्टूबर राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से मिथुन और मीन राशि वाले हो जाए सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

10 अक्टूबर राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से मिथुन और मीन राशि वाले हो जाए सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2019 09:32 pm IST,  Updated : Oct 09, 2019 09:32 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है । द्वादशी तिथि कल यानि कि 09 अक्टूबर की शाम 05 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज, यानि 10 अक्टूबर की शाम 07 बजकर 52 मिनट तक रहेगी । जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल

HOROSCOPE- India TV Hindi
HOROSCOPE

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है । द्वादशी तिथि कल यानि कि 09 अक्टूबर की शाम 05 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज, यानि 10 अक्टूबर की शाम 07 बजकर 52 मिनट तक रहेगी । साथ ही आज सारे काम बनाने वाले रवि योग और स्थिर योग है । ये दोनों ही योग बड़े शुभ माने जाते हैं। जहां एक तरफ रवि योग अपनी पॉजिटिव ऊर्जा से आस-पास सब अच्छा रखने में मदद करता है, तो वहीं दूसरी तरफ स्थिर योग रोग आदि से छुटकारा पाने के लिये बड़ा ही शुभ होता है।

मेष राशि - आज दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा ।तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे ।इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन है ।कोई जरूरी केस आपके पक्ष में

रहेगा ।विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया है ।जीवनसाथी संग धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, जिससे दाम्पत्य संबंध में मधुरता बढ़ेगी ।व्यावसायिक यात्रा भी सफल रहेगी ।आज के दिन घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, काम में सफलता जरूर मिलेगी |

वृष राशि - आज पूरा दिन खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे ।ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे ।इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है
।लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा ।कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं ।आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आज आपका कोई बड़ा काम पूरा होगा, जिससे आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी ।मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी रखें, रूके हुए काम पूरे होंगे |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल