1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

13 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 12, 2019 02:45 pm IST,  Updated : Oct 12, 2019 02:45 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और रविवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि कल यानि कि 12 अक्टूबर की रात 12 बजकर 37 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज, यानि 13 अक्टूबर की रात 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगी ।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा । ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा । किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा । आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे । बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी । पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे । शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा । मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा ।

मकर राशि - आज पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है । अपने मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए । कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है । इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए । सोसाईटी में आज आपको पहले किये किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है । नये व्यवसाय में पैसा लगाने के
बारे में आप सोच सकते हैं । मंदिर में इत्र दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल