1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

13 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 12, 2019 02:45 pm IST,  Updated : Oct 12, 2019 02:45 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और रविवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि कल यानि कि 12 अक्टूबर की रात 12 बजकर 37 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज, यानि 13 अक्टूबर की रात 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगी ।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है । इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं,जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है,जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है । आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है । जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए । आज आर्थिक लाभ के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है । इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है । शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने का प्लानिंग बना सकते हैं । अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा । 

कन्या राशि - आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा । अचानक से आपके घर पर कोई मित्र आ सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बन जायेगा । आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, वहां आपको भारी डिस्काउंट मिलेगा । साथ ही माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे । आप कोई नया काम करने की सोचेंगे । हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा । आज आपके काम की प्रशंसा भी होगी । आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती
और मिठास आएगी । बहते जल में तिल प्रवाहित करें, रिश्ते बेहतर होंगे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल