Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

13 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Oct 12, 2019 02:45 pm IST, Updated : Oct 12, 2019 02:45 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और रविवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि कल यानि कि 12 अक्टूबर की रात 12 बजकर 37 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज, यानि 13 अक्टूबर की रात 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगी ।

rashifal 2019- India TV Hindi
rashifal 2019

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और रविवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि कल यानि कि 12 अक्टूबर की रात 12 बजकर 37 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज, यानि 13 अक्टूबर की रात 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगी । बता दूं कि आज के दिन राम लीला समाप्त होजायेगी । साथ ही आज कोजागरी लक्ष्मीन्द्र पूजा है। ये पूजा मिथिलांचल और बंगाल में बहुत ही महत्व रखती है। इस पूजा को मां लक्ष्मी के संदर्भ में मनाया जाता है । कहते हैं इस दिन मां लक्ष्मी अपने वाहन उल्लू पर बैठकर आती हैं और जो व्यक्ति इस दिन रात को जागकर मां लक्ष्मी की उपासना करता है, उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है ।

मेष राशि- आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है । वहां जाकर आप इंज्वाय भी करेंगे । ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । साथ ही एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है । आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे । आज कुछ नए लोगों से शुभ काम में मदद मिल सकती है । गाय के चरण स्पर्श करें,

सफलता आपके कदम चूमेगी । 

वृष राशि - आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा । आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा । परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे । धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे । कोई खास काम आपके पूरे होंगे । आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है । आज पुराने दोस्तों से मिलने का
मौका मिलेगा और उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं । ब्राहमण को कुछ दान करें, संतान का
सहयोग मिलता रहेगा ।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement