1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

13 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 12, 2019 02:45 pm IST,  Updated : Oct 12, 2019 02:45 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और रविवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि कल यानि कि 12 अक्टूबर की रात 12 बजकर 37 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज, यानि 13 अक्टूबर की रात 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगी ।

मिथुन राशि - आज आपको व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिल सकता है । इस राशि के संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को किसी शो में गाने का ऑफर भी मिल सकता है । घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं । आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं । दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपका कोई जरुरी काम किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो सकता है । माता-पिता का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे । सूर्यदेव को जल अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । .......

कर्क राशि - आज ऑफिस में एक्सट्रा समय देने से रूका हुआ काम जल्दी पूरा हो सकता है । किसी तरह के विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए । आप किसी तरह के विचारों में खोये रह सकते हैं, इससे कोई खास मौका आपके हाथ से निकल सकता है । आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे । आय के स्रोतों में वृद्धि होगी । आज बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है । साथ ही मॉर्निंग वॉक भी करते रहिये, सेहत अच्छी बनी रहेगी । मंदिर में कुछ समय बिताएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल