1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 अक्टूबर राशिफल: बन रहे है कई शुभ योग, इन 5 राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

15 अक्टूबर राशिफल: बन रहे है कई शुभ योग, इन 5 राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 14, 2019 02:40 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 10:51 am IST

कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है । द्वितीया तिथि सुबह 04 बजकर 21 मिनट से शुरू हो चुकी है।

Horoscope 15 october 2019
Horoscope 15 october 2019

कुंभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी। आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किसी काम में कोशिश करने से ही किस्मत का सहयोग मिलेगा। सूर्य देव को जल आर्पित करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन राशि
आज आपको हर किसी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। शाम को आप एक साथ टाईम स्पेंड कर सकते हैं। हनुमान जी को बुंदी का प्रसाद चढ़ाए, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल