1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 सितंबर राशिफल: वृष राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

17 सितंबर राशिफल: वृष राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 16, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 06:25 pm IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि व मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही अश्विनी नक्षत्र है

Horoscope  17 september 2019
Horoscope  17 september 2019

कुंभ राशि
आज ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी । जिसमें आप बहुत दिलचस्पी दिखाएंगे। आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि लेंगे। उनका पढ़ाई में पूरी तरह से मन लगेगा। आज दोस्तों की मदद के लिये आप हर समय तैयार रहेंगे। बिजनेस में कुछ नए अनुभव आपको मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने का मुड बनायेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह लेंगे। सही सलाह मिलने पर आपका करियर किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकता है। अपने गुरु को प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल