1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 सितंबर राशिफल: वृष राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

17 सितंबर राशिफल: वृष राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 16, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 06:25 pm IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि व मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही अश्विनी नक्षत्र है

Horoscope  17 september 2019
Horoscope  17 september 2019

सिंह राशि
आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा।पारिवारिक उलझन सुलझाने में मदद मिल संकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा।  पढ़ाई में आ रही बाधाएं टीचर्स की मदद से दूर हो सकती हैं। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह दे सकते हैं। आपको उनकी बातों पर गौर करना चाहिए। हनुमान जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

कन्या राशि
आज लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। पैसों को लेकर किसी से हुआ विवाद आज सुलझने के आसार हैं। रोजमर्रा के कामों से थोड़ा समय निकालकर आज परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपको किस्मत का पूरा साथमिलेगा। ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे।किसी खास व्यक्ति से अपनी बात कहने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि के छोटे बच्चों का स्वास्थ उत्तम रहेगा। मंदिर में दूध दान करें, दिन अच्छा बितेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल