1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 सितंबर राशिफल: वृष राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

17 सितंबर राशिफल: वृष राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 16, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 06:25 pm IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि व मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही अश्विनी नक्षत्र है

Horoscope  17 september 2019
Horoscope  17 september 2019

धनु राशि
आज आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे।आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनायेंगे। आप कार्यस्थल पर बदलाव करने के बारे में सोचेंगे, इससे आपको लाभ होने की संभावना है। परिवार के सदस्य आज आपसे बेहद खुश रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। घर के मंदिर में सफेद दक्षिणावर्त्ती शंख की स्थापित  करें, उसकी पूजा से परिवार में खुशियां बरकरार रहेंगी।

मकर राशि
आज घर के जरूरी चीज खरीदने में आपके पैसे खर्च होंगे।इस राशि के जो लेखक हैं, आज उनकी किसी रचना की प्रशंसा होगी। आपको किसी संस्था के द्वारासम्मानित भी किया जा सकता है। आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपको सफलता मिलेगी। आपको अपने किसी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। आपको अपनी पर्सनल  चीज़ों का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। कोई चीज़ इधर-उधर गुम हो सकती है। तुलसी के  पौधे को प्रणाम करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल