1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 सितंबर राशिफल: वृष राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

17 सितंबर राशिफल: वृष राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 16, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 06:25 pm IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि व मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही अश्विनी नक्षत्र है

Horoscope  17 september 2019
Horoscope  17 september 2019

तुला राशि
आज आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे।घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को माता-पिता से कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। कुछ लोग आपके किसी जरूरी काम में मदद आ सकते हैं। आज पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। मंदिर में फल दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृश्चिक राशि
आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे।ऑफिस के किसी काम से आपको आसपास कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। आज आप कुछ मस्ती के मूड में भी रहेंगे। लवमेट के साथ किसी शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। आप किसी  बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। जिससे आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका मूड अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल