1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 अक्टूबर: शनिवार को एक साथ बन रहे हैं कई योग, मिथुन सहित इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ

राशिफल 19 अक्टूबर: शनिवार को एक साथ बन रहे हैं कई योग, मिथुन सहित इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 18, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Oct 19, 2019 09:37 am IST

कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है । आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार 19 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 44 मिनट तक पंचमी तिथि रहेगी

Horoscope 19 october 2019- India TV Hindi
Horoscope 19 october 2019

कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है । आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार 19 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 44 मिनट तक पंचमी तिथि रहेगी उसके अगले ही पल यानि कि 07 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर कल यानि कि 20 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 30 मिनट तक षष्ठी तिथि चलेगी | इसके साथ ही 19 अक्टूबर की शाम 05 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर 20 अक्टूबर की शाम 05 बजकर 52 मिनट तक रवि योग रहेगा । रवि योग सभी कुयोगों को, अनिष्ट शक्तियों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति रखता है | इसके अलावा 18 अक्टूबर की शाम 05 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर की शाम 05 बजकर 40 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से मृगशिरा पांचवां नक्षत्र है | जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है | उनके साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं | पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा | आज आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा | इस राशि के छात्रों को आज परिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे | किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है | आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी | समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी | हनुमान चालीसा का पाठ करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |

29 अक्तूबर को बंद हो जाएंगे केदारनाथ के कपाट, जानें अन्य धामों की यात्रा समाप्त होने का दिन

वृष राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा | माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे | कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा | इससे मन में प्रसन्नता भी बनी रहेगी | आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी | कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा | किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी | बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा | इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा | जरुरतमंद को खाना खिलाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी |

18 अक्टूबर को सूर्य कर चुका है तुला राशि में प्रवेश, 16 नवंबर तक ये 5 राशियां रहे सतर्क

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल