1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 अक्टूबर: शनिवार को एक साथ बन रहे हैं कई योग, मिथुन सहित इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ

राशिफल 19 अक्टूबर: शनिवार को एक साथ बन रहे हैं कई योग, मिथुन सहित इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 18, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Oct 19, 2019 09:37 am IST

कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है । आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार 19 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 44 मिनट तक पंचमी तिथि रहेगी

Horoscope 19 october 2019
Horoscope 19 october 2019

सिंह राशि
आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सैलर के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला हो सकता है | राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवी बन सकती है | इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा | पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं | आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं | जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लग सकती है | आपके बिजनेस में तरक्की हो सकती है | माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी |

कन्या राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे | आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा | इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे | किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा | प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है | अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी | सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे | आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी | कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता अवश्य मिलेगी |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल