1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 अगस्त राशिफल: महीने का आखिरी सप्ताह मिथुन- कर्क के लिए रहेगा शुभ वहीं इन राशि वाले लोग संभल कर रहें

27 अगस्त राशिफल: महीने का आखिरी सप्ताह मिथुन- कर्क के लिए रहेगा शुभ वहीं इन राशि वाले लोग संभल कर रहें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 26, 2019 04:55 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 04:55 pm IST

आज पुनर्वसु नक्षत्र है जो आज रात 01 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। आज सिद्धि योग भी है जो सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। जानिए इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका मंगलवार का दिन।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि- आज आपको सीनियर अधिकारी से सहयोग मिल सकता है । परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी । नयी तकनीक को अपनाने से आपके  फायदा होगा । व्यापार में वृद्धि होने की संभावना बन रही है । आपके किसी प्रोजेक्ट को बड़ा निवेश मिल सकता है। अपने पार्टनर के साथ आप बाहर डिनर करने का प्रोग्राम बना सकते हैं । जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा । हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके व्यापार में वृद्धि होगी । 

कर्क राशि - आज आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए । किसी भी काम में घर के बड़ों की सलाह लेना बेहतर होगा । पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ
सकती है । आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए । आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं । आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए । आज खुद को फिट रखने के लिए आपको योग जरूर करना चाहिए । इससे आप बेहतर महसूस करेंगे । मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल