1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 नवंबर राशिफल: कर्क राशि वालों की जिंदगी में आ सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानिए बाकी राशियों का हाल

11 नवंबर राशिफल: कर्क राशि वालों की जिंदगी में आ सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 10, 2019 06:40 pm IST,  Updated : Nov 10, 2019 06:40 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है । चतुर्दशी तिथि आज शाम 06 बजकर 02 मिनट तक रहेगी लिहाजा आज वैकुण्ठ चतुर्दशी मनायी जाती है। यानि कि आज वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रत है | इसे बैकुण्ठ चौदस के नाम से भी जाना जाता है |

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि -आज आपका दिन अच्छा रहेगा । इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है । मौज-मस्ती में पढ़ाई करना मत भूलना। अगर आप कोई बिज़नेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने जीवनसाथी से मशविरा ज़रूर कर लें । आज आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं । इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं । आज के दिन गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी लव लाइफ अच्छी होगी । Pink, 9

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप शाम को पार्टनर को बाजार ले जा सकते हैं। पैसों के साथ एटीएम कार्ड भी जरूर रख लें, जरूरत पड़ सकती है। आज किसी दोस्त को अचानक से मिलकर सरप्राइज दे सकते हैं। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है । आज आपके जीवन में प्रेम की बहार आयेगी । मंदिर में कपूर और शुद्ध घी का दान करें, पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल