1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 नवंबर राशिफल: कर्क राशि वालों की जिंदगी में आ सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानिए बाकी राशियों का हाल

11 नवंबर राशिफल: कर्क राशि वालों की जिंदगी में आ सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 10, 2019 06:40 pm IST,  Updated : Nov 10, 2019 06:40 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है । चतुर्दशी तिथि आज शाम 06 बजकर 02 मिनट तक रहेगी लिहाजा आज वैकुण्ठ चतुर्दशी मनायी जाती है। यानि कि आज वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रत है | इसे बैकुण्ठ चौदस के नाम से भी जाना जाता है |

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि- आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । इस राशि के जो लोग डेकोरेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन फायदा देने वाला है । आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज नए रास्ते खुलेंगे । खेल में दिलचस्पी रखने वालों का प्रर्दशन आज बेहतर रहेगा । लवमेट के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा । आज के दिन माँ लक्ष्मी की तस्वीर खरीदेंगे, तो आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी ।

कन्या राशि - आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे । कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके राहत की सांस लेंगे । आज जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे । किसी बड़े समारोह में जा सकते हैं। समाज में लोगों के बीच आपकी पहचान बढ़ेगी। आज आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा । आज ऑफिस से जल्दी छुट्टी मिल सकती है। आज के दिन भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाएं, आपका दिन ठीक बना रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल