1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Financal Horoscope 2021: पैसों के मामले में कर्क राशि के लोग रहें संभलकर, जानिए मेष, वृष और मिथुन का आर्थिक राशिफल

Financal Horoscope 2021: पैसों के मामले में कर्क राशि के लोग रहें संभलकर, जानिए मेष, वृष और मिथुन का आर्थिक राशिफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 01, 2021 07:40 am IST,  Updated : Jan 01, 2021 07:40 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मेष, वृष, कर्क और मिथुन राशि के जातकों को नए साल में धन के मामले में कितना मिलेगा लाभ।

Financal Horoscope 2021: पैसों के मामले में कर्क राशि के लोग रहें संभलकर, जानिए मेष, वृष और मिथुन का- India TV Hindi
Financal Horoscope 2021: पैसों के मामले में कर्क राशि के लोग रहें संभलकर, जानिए मेष, वृष और मिथुन का आर्थिक राशिफल Image Source : INDIA TV

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए साल 2021 काफी अच्छा साबित हो सकता है। वहीं कर्क राशि के जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जानिए वृष और मिथुन राशि के जातकों की क्या कहती है आर्थिक स्थिति

मेष राशि

पूरे साल दूसरे स्थान पर राहु का गोचर आपको कई रास्तों से धन लाभ करायेगा। 30 जनवरी से 21 फरवरी तक कुम्भ का वक्री बुध लाभ करायेगा। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यह वर्ष आपके काम करने के तरीकों में बदलाव लायेगा। जिससे आपको लाभ मिलेगा। इस वर्ष में आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी। आपका जितना भी कर्ज है आपके ऊपर, इस वर्ष वह सारा कर्ज चुकता हो जायेगा।  लेकिन 27 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आपको अपनी सेहत दुरुस्त करने के लिए कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगें 29 मई से 11 जून तक आपको अपने खर्चो पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए।

मीन वार्षिक राशिफल 2021: आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है, रखिए इन बातों का ख्याल

वृष राशि
आपकी आर्थिक स्थिति इस वर्ष ठीक-ठाक रहेगी। परिवार का व्यय बढेगा। जिससे आप कुछ परेशान होंगें। बिज़नेस के क्षेत्र में है तो आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। साल के मध्य और अंत में कमाई के साधन मिलेगें| साथ ही आपकी सम्पति से आपको पूरा लाभ मिलेगा, जिसके तहत साल के मध्य तक आपके पास एक अच्छी आमदनी होगी। इस वर्ष में आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी संभालकर चलने वाली होगी। आपको लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आर्थिक व्यवहार करते समय लज्जा त्याग कर हर पहलू की जांच करनी चाहिये।

मिथुन राशि
मकर राशि में गोचर कर रहे गुरु की पूर्ण दृष्टि आपको धन स्थान पर पड़ेगी जहाँ कर्क राशि है जो गुरु को उच्च राशि है। अतः आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। आपके ऊपर पारिवारि से संबंधित जिम्मेदारियां कुछ बढेंगी। जिससे आप परेशान होंगें। लेकिन घबराने की बात नहीं है इस परेशानी का हल बहुत जल्द ही निकल जायेगा। आपको कोई अच्छे परिणाम मिलेंगे जैसे आपकी कोई पुरानी प्रॉपर्टी, जिसे आप बेचना चाहते है। उससे आपको अच्छा फायदा होगा। आपका रुका हुआ पैसा आपको मिलेगा। लेकिन इस साल आपका खर्च भी थोड़ा सा बढेगा, जिससे आगे जाकर थोड़ी प्रॉबेल्म होगी बेहतर यही होगा कि आप अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें यां उन पैसों को सोच समझकर खर्च करें।

कर्क राशि
यह वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा जैसे की आपके कारोबार से संबंधित, आपके धन से संबंधित आदि। आप बचत के लिए अपने कारोबार में कुछ बदलाव करने का विचार लायेंगे। यदि आपके बिज़नेस में ज्यादा पैसा लगाने की स्थिति बने, तो उस काम के लिए पहले आप उसकी पूरी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, जिसमे आपकी भलाई होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल