1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 जुलाई तक गुरु तुला राशि में हैै वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

10 जुलाई तक गुरु तुला राशि में हैै वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2018 02:25 pm IST,  Updated : May 09, 2018 06:41 am IST

गुरु बीते 9 मार्च को सुबह 11:05 पर तुला राशि में वक्री हुए थे और आने वाले 10 जुलाई को शाम 07:11 तक वक्री रहेंगे। उसके बाद पुनः तुला राशि में ही मार्गी हो जायेंगे। वक्री गुरु के प्रभाव हमने तब भी आपको बताये थे, जब गुरु तुला राशि में वक्री हुआ था,जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या पडेगा आपकी राशि पर प्रभाव...

Horoscope
Horoscope

मिथुन राशि
वक्री गुरु इस समय आपके पांचवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं और पृथ्वी-गुरु के निकटतम स्थिति में आने से आपको नई चीज़ें सीखने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य और आपका भाग्य दोनों अच्छे रहेंगे, लेकिन इस पर मुहर तभी लगेगी, जब आप अपने जीवनसाथी या लवमेट को खुश रखेंगे। इस दौरान आप स्वभाव से शांत रहेंगे और आपका मन पढ़ाई में लगेगा। साथ ही परिवार में भी सब सुखी होंगे। 10 जुलाई तक गुरु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए इस दौरान पानी के जहाज, यानी क्रूज पर यात्रा न करें और धर्म-मंदिर की सफाई करते
रहें।

कर्क राशि
वक्री गुरु इस समय आपके चौथे स्थान पर गोचर कर रहे हैं और पृथ्वी-गुरु के निकटतम स्थिति में आने से आपको भूमि, भवन और वाहन का सुख मिल सकता है, लेकिन उसके लिये आपको मेहनत करनी होगी। हालांकि इस बीच नौकरी बदलने में आपको आसानी होगी और आपकी सेहत भी ठीक-ठीक रहेगी। 10 जुलाई तक गुरु के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें और हो सके तो उन्हें कुछ गिफ्ट जरूर करें। साथ ही टूटे हुए खिलौने घर में न रखें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल