1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 जुलाई तक गुरु तुला राशि में हैै वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

10 जुलाई तक गुरु तुला राशि में हैै वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2018 02:25 pm IST,  Updated : May 09, 2018 06:41 am IST

गुरु बीते 9 मार्च को सुबह 11:05 पर तुला राशि में वक्री हुए थे और आने वाले 10 जुलाई को शाम 07:11 तक वक्री रहेंगे। उसके बाद पुनः तुला राशि में ही मार्गी हो जायेंगे। वक्री गुरु के प्रभाव हमने तब भी आपको बताये थे, जब गुरु तुला राशि में वक्री हुआ था,जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या पडेगा आपकी राशि पर प्रभाव...

Horoscope
Horoscope

सिंह राशि
वक्री गुरु इस समय आपके तीसरे स्थान पर गोचर कर रहे हैं और पृथ्वी-गुरु के निकटतम स्थिति में आने से आप अपनी मेहनत से समाज में यश-सम्मान पाने के हकदार होंगे। 10 जुलाई तक आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आप दूसरों के सामने खुलकर अपनी बात रख पायेंगे, लोग आपकी तारीफ करेंगे। 10 जुलाई तक गुरु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ प्रभावों से बचने के लिए केसर या हल्दी से रोज तिलक करें।

कन्या राशि
वक्री गुरु इस समय आपके दूसरे स्थान पर गोचर कर रहे हैं और पृथ्वी- गुरु के निकटतम स्थिति में आने से 10 जुलाई तक आप अपनी जरूरत के हिसाब से धन अर्जित करने में सफल होंगे। नौकरी में आपको कोई अच्छा पद भी मिल सकता है। मिट्टी से संबंधित कार्य करने वालों को इस दौरान अधिक लाभ मिलेगा। आपको इस दौरान अपने सगे- संबंधियों का भी ध्यान रखना चाहिए। 10 जुलाई तक गुरु के अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिए सवा किलो चने की दाल पीले कपड़े में बांधकर मन्दिर में दान करें। साथ ही घर के उत्तर-पूर्व, मध्य या दक्षिण-पश्चिम में मिट्टी का गमला रखना आपके लिये कारगर साबित होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल