1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 जुलाई तक गुरु तुला राशि में हैै वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

10 जुलाई तक गुरु तुला राशि में हैै वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2018 02:25 pm IST,  Updated : May 09, 2018 06:41 am IST

गुरु बीते 9 मार्च को सुबह 11:05 पर तुला राशि में वक्री हुए थे और आने वाले 10 जुलाई को शाम 07:11 तक वक्री रहेंगे। उसके बाद पुनः तुला राशि में ही मार्गी हो जायेंगे। वक्री गुरु के प्रभाव हमने तब भी आपको बताये थे, जब गुरु तुला राशि में वक्री हुआ था,जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या पडेगा आपकी राशि पर प्रभाव...

Horoscope
Horoscope

धनु राशि
वक्री गुरु इस समय आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं और पृथ्वी- गुरु के निकटतम स्थिति में आने से आप अपने बल पर अपनी सभी कामनाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। दाम्पत्य जीवन की दूरियां खत्म होंगी। साथ ही आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। अगर आप विवाहित हैं तो आपके जीवनसाथी को भी आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। इसके अलावा 10 जुलाई तक आप अपने कार्यों के प्रति गम्भीर दिखाई देंगे और आपको यश-कीर्ति की प्राप्ति होगी। गुरु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए परिवार में जब भी किसी को जरूरत पड़े, उनकी मदद जरूर करें। साथ ही 10 जुलाई तक एक
पीला रूमाल अपने पास रखें।

मकर राशि
वक्री गुरु इस समय आपके दसवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं और पृथ्वी- गुरु के निकटतम स्थिति में आने से आपको करियर में लाभ पाने के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप स्वयं अपने भाग्य के निर्माता होंगे। हालांकि इस बीच आप अपने मित्रों का सहयोग करेंगे। सोने-चांदी या कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान विशेष लाभ होगा। साथ ही अगर आप किसी से प्रेम करते हैं और अभी तक आपने परिवार में किसी को इस बारे में नहीं बताया है तो इस कार्य को करने के लिये 10 जुलाई तक का समय आपके लिये अच्छा है। 10 जुलाई तक गुरु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए अपना सिर ढंककर रखें। यदि आप अपने सिर पर पगड़ी बांधते हैं तो उस पर पीले केसर का तिलक भी लगाएं। साथ ही अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिये घर में पीतल के बर्तनों का संग्रहण करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल