1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 जुलाई तक गुरु तुला राशि में हैै वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

10 जुलाई तक गुरु तुला राशि में हैै वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2018 02:25 pm IST,  Updated : May 09, 2018 06:41 am IST

गुरु बीते 9 मार्च को सुबह 11:05 पर तुला राशि में वक्री हुए थे और आने वाले 10 जुलाई को शाम 07:11 तक वक्री रहेंगे। उसके बाद पुनः तुला राशि में ही मार्गी हो जायेंगे। वक्री गुरु के प्रभाव हमने तब भी आपको बताये थे, जब गुरु तुला राशि में वक्री हुआ था,जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या पडेगा आपकी राशि पर प्रभाव...

Horoscope
Horoscope

कुंभ राशि
वक्री गुरु इस समय आपके नवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं और पृथ्वी-गुरु के निकटतम स्थिति में आने से आपको संतान का लाभ होगा। अगर पहले से संतान है तो संतान की कोई इच्छा पूरी होगी। साथ ही आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आपको अच्छे पद की प्राप्त होने की संभावना है। 10 जुलाई तक दूसरों से किये वायदे आपको जरूर पूरे करने चाहिए, यह आपकी सफलता की चाभी साबित हो सकता है। गुरु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन मन्दिर में जाकर माथा टेकें। अगर मन्दिर नहीं जा सकते तो घर के मन्दिर में ही भगवान के आगे सिर झुकाकर प्रणाम करें।

मीन राशि
वक्री गुरु इस समय आपके आठवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं और पृथ्वी- गुरु के निकटतम स्थिति में आने से 10 जुलाई तक आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने खर्चों पर भी कंट्रोल रखना चाहिए। हालांकि इस बीच सांसारिक सुख पाने के लिये आपको अधिक कोशिश नहीं करनी पड़ेगी। आपको खुशियां मिलेगी। 10 जुलाई तक गुरु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ प्रभावों से बचने के लिए घर पर आये साधु-फकीरों या मन्दिर के बाहर बैठे जरूरतमंदों को कुछ दान जरूर दें। साथ ही शरीर पर कुछ सोना धारण करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल