1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मेष राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य ?

मेष राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 02:52 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 09:43 pm IST

मेष राशिफल 2018: मेष राशिफल के जातको के लिए लिए साल 2018 (Happy New Year 2018) आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। साल के शुरुआती महीने आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। करियर में सकारात्मक रवैया आपको साल भर तरक्की दिलाता रहेगा। जानिए और बातें...

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

आर्थिक स्थिति
मेष राशि के जातको के लिए साल 2018 में अच्‍छी बात यह है कि पूरे साल पूरे साल आपको पैसों से संबंधित थोड़ा-थोड़ा लाभ मिलता रहेगा। आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी। अचल सम्पत्ति में निवेश करने से फायदा होगा। आपका पिछला कर्जा भी इस साल चुकता हो जायेगा।

रोजगार मिलने से आपकी बहुत सी आर्थिक समस्याओं का हल अपने आप हो जायेगा। साथ ही कुछ बचत भी होगी। आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों का सहयोग भी करते रहेंगे। बिजनेसमैन को इस साल अच्छी अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति में भी फायदा होगा।

मेष राशि के लोग इस साल बचत की आदत विकसित करें तो उनको जो थोड़ा थोड़ा धन लाभ हो रहा है उससे और भी फायदा हो सकता है। दूसरी बात चूंकि इस साल आपके सगे संबंधियों का आपको विशेष सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं तो लोगों से प्रेम पूर्वक व्‍यवहार करें और अपनी बातों से किसी को ठेस ना पहुंचाए तो आपको बड़ा फायदा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े साल 2018 में कैसी रहेगी लव लाइफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल