1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. तुला राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

तुला राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 04:06 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 03:24 pm IST

तुला राशिफल 2018 : साल 2018 में आपको किसी को उधार देने से बचना चाहिए। क्योंकि इस साल गये हुए धन का वापस आना थोड़ा मुश्किल है। इसके अलावा साल की शुरुआत में दाम्पत्य जीवन जहां बहुत अच्छा रहेगा, तो वहीं साल के अंत तक कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

Horoscope
Horoscope

कैसा रहेगा तुला राशिफल के जातको का हेल्‍थ राशिफल
इस साल सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहना होगा । खानपान की आदतों में थोड़ा बदलाव करें । तेल - मसाला और अधिक मिर्च के सेवन से परहेज करें, नहीं तो कई तरह की बिमारियां उभर सकती हैं । इस साल आपको थकान बनी रहेगी। रोज के काम से आराम के लिए थोड़ा समय निकालना समझदारी भरा फैसला होगा । लिवर से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। कुछ समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें। जबकि बुजुर्गों को जोड़ों में दर्द की समस्या बनी रहेगी। हरी सब्जियों का सेवन  करना
आपके लिये फायदेमंद होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े साल 2018 में कैसी रहेगी शिक्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल