1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. तुला राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

तुला राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 04:06 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 03:24 pm IST

तुला राशिफल 2018 : साल 2018 में आपको किसी को उधार देने से बचना चाहिए। क्योंकि इस साल गये हुए धन का वापस आना थोड़ा मुश्किल है। इसके अलावा साल की शुरुआत में दाम्पत्य जीवन जहां बहुत अच्छा रहेगा, तो वहीं साल के अंत तक कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

तुला राशिफल 2018कैसा रहेगा तुला राशिफल के जातको के लिए शिक्षा के क्षेत्र में
शिक्षा के लिहाज से यह साल ठीक-ठाक रहने वाला है। अच्छी जगह पर उच्च शिक्षा पाने के लिए थोड़ा प्रयास करना होगा। साथ ही अपनी पढ़ाई के टाइम टेबल को इस साल सुधारने की आवश्यकता है। किसी चीज़ को याद रखने के लिए अपने पास हर वक्त एक डायरी रखें और उसमें अपने रोज़ के इम्पोर्टेनंट प्वॉइंट नोट करें। बैंकिंग और मैनेजमेंट से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह साल कठिनाई भरा रहने वाला है। विदेश में पढ़ाई करने का सपना इस साल टल सकता है। जबकि नयी टेक्नोलॉजी से जुडे छात्रों को कड़ी मेहनत के बाद ही लाभ मिलेगा। कुछ विषयों को समझने में दिक्कतें आ सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल