1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 29 सितंबर 2021: वृष राशि वालों का अच्छा रहेगा दिन, जानें अन्य का हाल

राशिफल 29 सितंबर 2021: वृष राशि वालों का अच्छा रहेगा दिन, जानें अन्य का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 28, 2021 06:46 pm IST,  Updated : Sep 29, 2021 12:09 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

राशिफल 29 सितंबर 2021- India TV Hindi
राशिफल 29 सितंबर 2021 Image Source : INDIA TV

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज जीवित्पुत्रिका व्रत है। आज अष्टमी तिथि वालों का श्राद्ध है। आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 26 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज सोलह दिवसीय माता महालक्ष्मी व्रत का समापन है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप घर में ताजे फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनाय रखें। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। बॉस आपको किसी जरूरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आज आप कुछ ऐसे कार्यों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे। 

वृष राशि

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आज आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी। आपकी कोशिश अपनी छाप छोड़ी जाएगी। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि 

आज भविष्य की योजनाएं बनाने के लिये आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है। आपके जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी जिससे आप थोड़ा उलझन महसूस करेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिये आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज सफलता में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। लवमेट आज एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TVसिंह राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा। साथ ही किसी बड़े वकील की सलाह भी मिलेगी। आज आपका आकर्षक स्वभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन बना रहेगा।

कन्या राशि

आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जायेगी। माता की सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे।

तुला राशि

libra
Image Source : INDIA TVतुला राशि

आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आयेगा। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लिये भी आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। दम्पत्य जीवन में खुशहाली आयेगी। 

वृश्चिक राशि

आज कामकाज में सावधानी बरतने की जरुरत है। छोटे स्तर पर शुरू किया गया बिजनेस आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन दोस्तों का सहयोग आपके साथ रहेगा। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। घरवालों से किसी विषय पर सलाह लेंगे।

धनु राशि

sagittarius
Image Source : INDIA TVधनु राशि 

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मकर राशि

आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। वरना किसी अन्य से आपकी अनबन हो सकती है। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नयी क्लीनिक की ओपनिंग करने का मन बनायेंगे। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। बिजनेस में आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएगी। जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। इस राशि के छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा।

कुंभ राशि

Aquarius
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि   

आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव आज दूर हो जायेगा। पार्टनर के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करेंगे। रचनात्मक शौक आज आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आज आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। इससे आपको मानसिक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है। सरकारी ऑफिस में फंसा हुआ काम आसानी से हो जायेगा।

मीन राशि

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आयेगा। आज लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस के मामलों में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रख पायेंगे। नयी सहभागिता होने की उम्मीद है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

Jitiya Vrat 2021: आज से जीवित्पुत्रिका या जितिया व्रत शुरू, जानिए पूजा विधि, व्रत कथा और पारण का समय

Vastu Tips: तुलसी के पौधे से आती है सुख-समृद्धि, घर में लगाने से पहले जान लें ये बातें

दूसरों की मदद करने से पहले मनुष्य इस चीज का हमेशा रखें ध्यान, वरना सब कुछ दांव पर लगना तय

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल