1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Monthly Rashifal January 2019: जनवरी 2019 में इन्हें मिलेगा धनलाभ वहीं ये लोग रहेंगे परेशान

Monthly Rashifal January 2019: जनवरी 2019 में इन्हें मिलेगा धनलाभ वहीं ये लोग रहेंगे परेशान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2019 06:15 pm IST,  Updated : Jan 04, 2019 06:15 pm IST

Monthly Horoscope January 2019: जनवरी माह के प्रारम्भ में मंगल मीन में, सूर्य तथा शनि धनु में, राहु कर्क में, बुध व गुरु वृश्चिक में तथा शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। जानें अफना मासिक राशिफल।

Monthly Horoscope 2019
Monthly Horoscope 2019

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिये स्वास्थ्य की बात करें तो आपके लिये जनवरी का माह काफी अच्छा रहने के आसार हैं। हालांकि किसी करीबी परिजन विशेषकर संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंतित रहना पड़ सकता है। उनका ध्यान रखें ताकि आपको बाद में परेशानी न हो। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो जो जातक पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं और किसी तरह की असमंजस की स्थिति में हैं तो अब अपनी स्थिति को सपष्ट करने का है।

यदि आप अपनी ओर से रिश्ते को बचाने के भरपूर प्रयास कर चुके हैं और आगे कोई संभावना आपको नज़र नहीं आ रही तो यह समय एक फैसला लेकर आगे बढ़ने का है। नये साल में एक नई शुरुआत कर सकते हैं। वहीं विवाहित जातकों की शादीशुदा लाइफ भी उतार-चढ़ाव वाली रहने के संकेत हैं। अपने साथी के साथ किसी तरह का कम्यूनिकेशन गैप न पैदा होने दें। एक दूसरे को समझने का प्रयास करेंगें तो आपका रिश्ता बहुत ही मधुर रहेगा।

करियर की बात करें तो व्यवसायी जातकों पर किसी तरह का बाहरी दबाव हो सकता है। इस समय आपको थोड़ा धैर्य से काम लें। पार्टनर्शिप करने से भी इस समय बचें। विशेषकर माह के पूर्वाध में किसी को अपने साथ व्यवसाय में भागीदार न बनाएं।

नौकरीशुदा जातकों के लिये भी यह महीना काफी अच्छे संकेत कर रहा है। पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। जो जातक अभी तक बेरोजगार हैं उन्हें भी कहीं से काम के लिये बुलावा आ सकता है। फाइनेंशियल कंडीशन की बात करें तो स्थिति आपके लिये अच्छी बनी रहेगी माह के पूर्वाध में धन निवेश के मामले में थोड़ा ध्यान रखें बाकि समय आपके लिये बहुत अच्छा बना रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिये हेल्थ के मामले में जनवरी माह बहुत अच्छा रहने वाला है। हृद्य या श्वास संबंधी बिमारियों से झूझ रहे जातकों के लिये थोड़ी परेशानियां रह सकती है। अपने खान-पान में आवश्यक बदलाव करें। तरल पेय व रसीले फलों का सेवन ज्यादा करें। वहीं बात करें रोमांस की तो आपकी लव लाइफ इस महीने उतार-चढ़ाव वाली रह सकती है। जो जातक पहले से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और अपने प्रेम को विवाह में बदलना चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

वहीं जो जातक अपने प्रेम जीवन की शुरुआत करने की इच्छा रखते हैं उन्हें भी अभी अपने साथी को दिल की बात बताने के लिये इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों को भी अपने लाइफ पार्टनर को थोड़ा अच्छे से समझने की आवश्यकता है। यदि आप एक दूसरे को अच्छे से समझने लगेंगे तो आपका रिश्ता भावनात्मक स्तर पर और मजबूत होगा।

करियर की बात करें तो व्यवसायी जातकों के लिये यह माह अत्यधिक मेहनत करवाने वाला है। इस समय आप जितनी अधिक मेहनत करेंगें उतना ही फल आपको मिल सकता है। जो जातक नौकरीशुदा हैं उन्हें भी थोड़े अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगें हो सकता है इस समय आपके मन-मस्तिष्क में एक तरह की नकारात्मकता भी हो कि आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल रहा लेकिन एस्ट्रोयोगी आपको सलाह देते हैं कि आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा इसलिये नेगेटिव विचारों को त्याग कर एक पोजिटिविटी के साथ अपने काम पर फोकस करें।

फाइनेंस की बात करें तो आपके लिये अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं। रूका हुआ धन मिलने के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। जोखिम वाले क्षेत्रों से भी आपको धन लाभ हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल