1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Monthly Rashifal January 2019: जनवरी 2019 में इन्हें मिलेगा धनलाभ वहीं ये लोग रहेंगे परेशान

Monthly Rashifal January 2019: जनवरी 2019 में इन्हें मिलेगा धनलाभ वहीं ये लोग रहेंगे परेशान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2019 06:15 pm IST,  Updated : Jan 04, 2019 06:15 pm IST

Monthly Horoscope January 2019: जनवरी माह के प्रारम्भ में मंगल मीन में, सूर्य तथा शनि धनु में, राहु कर्क में, बुध व गुरु वृश्चिक में तथा शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। जानें अफना मासिक राशिफल।

Monthly Horoscope 2019
Monthly Horoscope 2019

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिये यह माह स्वास्थ्य के मामले में अच्छा रहेगा। हालांकि आपको वाहन चलाते समय गति का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। स्पीड में रोमांच तो मिलता है लेकिन इस रोमांच की कीमत कई बार बहुत अधिक चुकानी पड़ जाती है। इसलिये सावधानी में ही बचाव है वाली कहावत को हमेशा ध्यान में रखें। इसके अलावा आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। बात करें आपकी रोमांटिक लाइफ की तो जो जातक पहले से किसी के साथ रिश्ते में हैं उन्हें अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल करने की आवश्यकता रहेगी।

छोटी-छोटी बातों पर भड़कने की बजाय संयम से काम लें। अपने साथी के सब्र का इम्तिहान न लें। अन्यथा यह आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला नहीं रहेगा। जो जातक अपनी लाइफ को प्रेम की पगडंडी पर चलाने वाले हैं उन्हें भी थोड़ा परिस्थितियों का आकलन करने की आवश्यकता रहेगी। शादीशुदा जातकों की बात करें तो जनवरी का माह आपके लिये खुशियों वाला रहने के आसार हैं। करियर की बात करें जो बिजनेस करने वाले जातकों के लिये धन निवेश के अच्छे योग बन रहे हैं।

बिजनेस में विस्तार कर सकते हैं। हर तरफ से प्रोफिट की संभावनाएं बन रही हैं। नौकरीशुदा जातकों के लिये जॉब चेंज के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। यदि वर्तमान कंपनी में कहीं सुदूरक्षेत्र में आपका स्थानांतरण हो रहा है तो इस मौके को हाथ से न जानें दें यह आपके लिये भविष्य में काफी लाभकारी रह सकता है।

वहीं फाइनेंशियल कंडीशन की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बने रहने के आसार हैं। धन निवेश करने के अच्छे अवसर आपको मिल रहे हैं। यह निवेश आपके लिये लाभकारी रहने की उम्मीद की जा सकती है।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिये स्वास्थ्य के मामले में किसी बड़ी परेशानी के आसार नहीं दिखाई दे रहे लेकिन यदि आप नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं तो यह आपके लिये समस्या का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में किसी भी तरह की अस्वस्थता के संकेत मिलें तो लापरवाही न बरतें। इस तरह आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रह सकता है। वहीं बात करें रोमांटिक लाइफ की तो जो जातक रिलेशनशिप में हैं उन्हें अब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। विवाह का प्रस्ताव अपने साथी के सामने रख सकते हैं।

जो जातक अभी तक सिंगल हैं उन्हें भी अपना पार्टनर इस माह में मिल सकता है। शादीशुदा लाइफ की बात करें तो आपको अपने पार्टनर का विश्वास जीतने की आवश्यकता है। अपनी छोटी-छोटी चीज़ें उनके साथ शेयर करें उन्हें अच्छा महसूस होगा। साथ ही उन्हें थोड़ा अतिरिक्त समय देने की आवश्यकता भी है। कहीं घुमाने के लिये ले जा सकते हैं।

इस तरह आपका दांपत्य जीवन अच्छा रह सकता है। बात करें करियर की तो व्यववसायी जातकों के लिये सलाह है कि अपने किसी भी कार्य या किसी भी प्लानिंग में आपको पूरा यकीन नहीं है तो उसे फिलहाल के लिये टाल दें। यदि संदेह के साथ आगे बढ़ेंगें तो आपको नुक्सान हो सकता है। नौकरीशुदा जातकों के लिये यह माह अनुकूल परिणाम लाने वाला रह सकता है। लंबे समय से काम की तलाश करने वाले जातकों को अपने करियर में ब्रेक मिल सकता है।

फाइनेंशियल कंडीशन की बात करें तो आपके लिये धन लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन वहीं खर्च भी दिखाई दे रहे हैं इसके लिये बेहतर रहेगा। बहुत आवश्यक वस्तुओं पर ही धन खर्च करें। ताकि अचानक से कोई खर्च आपके सामने आये तो आप उसके लिये तैयार रहें और आपका बजट न गड़बड़ाए।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल