1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Monthly Rashifal January 2019: जनवरी 2019 में इन्हें मिलेगा धनलाभ वहीं ये लोग रहेंगे परेशान

Monthly Rashifal January 2019: जनवरी 2019 में इन्हें मिलेगा धनलाभ वहीं ये लोग रहेंगे परेशान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2019 06:15 pm IST,  Updated : Jan 04, 2019 06:15 pm IST

Monthly Horoscope January 2019: जनवरी माह के प्रारम्भ में मंगल मीन में, सूर्य तथा शनि धनु में, राहु कर्क में, बुध व गुरु वृश्चिक में तथा शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। जानें अफना मासिक राशिफल।

Monthly Horoscope 2019
Monthly Horoscope 2019

कुंभ राशि
आपके लिये यह माह स्वास्थ्य के मामले में अच्छा रहने के आसार हैं। हालांकि नेत्र संबंधी कोई परेशानी महसूस कर रहे हैं तो उसे नज़रंदाज न करें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो यह माह आपके लिये अनुकूल रहने के संकेत मिल रहे हैं। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगें।

जो जातक अपनी लव लाइफ की शुरुआत करने के इच्छुक हैं उनके लिये भी यह माह पोजिटिव संकेत कर रहा है। करियर की बात करें तो व्यवसायी जातकों के लिये समय अच्छा है आप अपने बिजनेस में ग्रोथ देख सकते हैं। रूकी हुई डील सिरे चढ़ सकती है। नौकरीशुदा जातकों के लिये भी कद, पद व वेतन में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं।

जो जातक अभी तक रोजगार से वंचित हैं उन्हें भी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। बात करें आर्थिक स्थिति की तो अपने खर्चों पर नियंत्रण रखेंगें तो आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी बनी रहेगी। धन लाभ के योग आपके लिये बन रहे हैं बशर्ते अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगा कर रखें।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिये यह माह स्वास्थ्य के मामले में सचेत रहने की आवश्यकता है। विशेषकर अग्नि या ज्वलनशील पदार्थों थोड़ा दूरी बनाकर रखेंगें तो आपके लिये स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। लव लाइफ की बात करें तो आप इस समय अपने रिश्तों को लेकर थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते हैं।

जो जातक किसी के साथ पहले से रिलेशनशिप में या फिर जो जातक अपनी लव लाइफ की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, किसी के साथ जुड़ने की सोच रहे हैं तो आप इस समय दुविधा की स्थिति में हो सकते हैं। आपके लिये सलाह है कि यदि अपने साथी पर पूर्ण रूप से विश्वास हो तो ही बात को आगे बढ़ाएं अन्यथा यही बेहतर समय है कि आप एक नई शुरुआत के लिये आगे बढ़ें। शादीशुदा जातकों की बात करें तो भाग्य आपके साथ रहेगा।

अपने पार्टनर का पूरा साथ दें, उनकी भावनाओं को समझेंगें तो आपका दांपत्य जीवन काफी मधुर रहने के आसार हैं। करियर की बात करें तो व्यवसायी जातकों के लिये अपने परिजनों के सहयोग से आप अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकते हैं। भाग्य का साथ आपको मिलेगा जिससे आप लाभ की स्थिति में रहेंगें। नौकरीशुदा जातकों के लिये यह समय धैर्य बनाए रखने व कड़ी मेहनत करने का है। नौकरी में चेंज की सोच रहे हैं तो अभी उचित समय नहीं है।

जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उन्हें भी हो सकता है अभी इंतजार करना पड़े आपके लिये सलाह है कि अपने प्रयास जारी रखें। निकट भविष्य में आपको जरुर सफलता मिल सकती है।

फाइनेंशियल कंडीशन की बात करें तो आप लाभ की स्थिति में तो हैं जिससे धन लाभ के आसार भी बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखेंगें तो आर्थिक स्थिति सामान्य व संतुलित बनी रह सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल