1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज गुरु कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, जानें क्या पड़ेगा आपका राशि पर प्रभाव

आज गुरु कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, जानें क्या पड़ेगा आपका राशि पर प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2019 06:14 pm IST,  Updated : Mar 28, 2019 06:32 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। इस दिन रात 08 बजकर 22 मिनट पर गुरु धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 30 मार्च, 2020 तक धनु राशि में ही रहेंगे। जानें आपका राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Jupiter transit Sagittarius 29 MARCH 2019
Jupiter transit Sagittarius 29 MARCH 2019

धनु राशि
गुरु आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपका गुड बिहेवियर आपको तरक्की की राह पर ले जायेगा। किसी मुकदमे या वाद-विवाद में अपने पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए बेहतर होगा। इसके अलावा आपकी सेहत अच्छी रहेगी। शत्रुओं पर आपको विजय मिलेगी। अगर आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, तो 10 अप्रैल तक आपके काम जरूर बनेंगे। अतः गुरु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं का सम्मान करें और अपनी आमदनी में से कुछ हिस्सा निकालकर, भगवान का आशीर्वाद लेकर अपनी तिजोरी में संभालकर एक तरफ रख लें और उसे 10 अप्रैल तक खर्च न करें। 10 अप्रैल के बाद आप उन पैसों को इस्तेमाल में ले सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आपकी तरक्की ही तरक्की होगी।

मकर राशि
गुरु आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से 10 अप्रैल तक आपके पिता को किसी प्रकार की परेशानी महसूस हो सकती है। इस बीच आपकी आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अतः 10 अप्रैल तक आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस दौरान विद्या का लाभ भी आपको कम ही मिल पायेगा। अत: गुरु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ प्रभावों से बचने के लिए 10 अप्रैल तक अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं। अगर केसर उपलब्ध न हो तो हल्दी का तिलक लगाएं। इससे आपको अशुभ फलों से छुटकारा मिलेगा और शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल