1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज गुरु कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, जानें क्या पड़ेगा आपका राशि पर प्रभाव

आज गुरु कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, जानें क्या पड़ेगा आपका राशि पर प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2019 06:14 pm IST,  Updated : Mar 28, 2019 06:32 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। इस दिन रात 08 बजकर 22 मिनट पर गुरु धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 30 मार्च, 2020 तक धनु राशि में ही रहेंगे। जानें आपका राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Jupiter transit Sagittarius 29 MARCH 2019
Jupiter transit Sagittarius 29 MARCH 2019

 मिथुन राशि
गुरु आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से परिवार की खुशियों के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। आप धर्म के कार्यों में अपना पूरा सहयोग देंगे। अगर 10 अप्रैल तक आप किसी काम से यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपकी यात्रा सुखद रहेगी। धन-संपत्ति के मामले में आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही फल मिलेंगे। जीवनसाथी का आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको उनकी सेहत का ख्याल जरूर रखना चाहिए। अत: 10 अप्रैल तक गुरु की अशुभ स्थिति से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए रत्तियां, जो सोना तोलने के काम आती हैं या लाल गुंजा के कुछ बीज लेकर, पीले कपड़े में लबांधकर अपने पास रख लें या घर में जहां पर आप सोना रखते हैं, वहां पर रख दें। इससे आपकी परेशानियों का हल जल्द ही निकलेगा।

कर्क राशि
गुरु आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपको भाग्य का पूरी तरह से साथ नहीं मिल पायेगा। इस बीच मित्रों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। धन की वृद्धि होने में कुछ परेशानी आ सकती है। साथ ही पिता और संतान से लाभ पाने के लिये आपको कोशिशें करनी पड़ सकती हैं। अतः 10 अप्रैल तक गुरु के शुभ फल प्राप्त करने के लिए और अशुभ प्रभावों से बचने के लिए छोटी कन्याओं को पीले रंग का कपडा भेंट करें और उनका आशीर्वाद लें। साथ ही पीपल की जड़ में पानी डालें । इससे आपकी परेशानी दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल