1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. करियर 2021: सिंह राशि के जातकों की पूरी होगी विदेश जाने की इच्छा, जानिए कैसे मिलेगा प्रमोशन

करियर 2021: सिंह राशि के जातकों की पूरी होगी विदेश जाने की इच्छा, जानिए कैसे मिलेगा प्रमोशन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 30, 2020 07:28 pm IST,  Updated : Dec 30, 2020 07:28 pm IST

अगर आपकी राशि सिंह है और आप जानना चाहते हैं कि आपके लिए साल 2021 करियर के लिए कैसा होगा, तो यहां जानिए...

सिंह राशि करियर वार्षिक राशिफल 2021 - India TV Hindi
सिंह राशि करियर वार्षिक राशिफल 2021  Image Source : INDIA TV

नया साल आते ही लोग इस बात को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि ये साल उनके करियर के लिए कैसा रहेगा। अगर आपकी राशि सिंह है और आप जानना चाहते हैं कि साल 2021 में जो आप चाहते हैं वो इस साल कर पाएंगे या नहीं,  या फिर प्रमोशन होने का क्या चांस है।  ये सब कुछ ज्योतिषाचार्य अनिल कुमार ठक्कर से जानिए।   

सिंह राशि करियर वार्षिक राशिफल 2021 

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार, इस पूरे वर्ष छाया ग्रह राहु-केतु क्रमश: आपके दसवें और चौथे भाव को प्रभावित करेंगे। इसके साथ ही शनि देव भी साल भर आपके छठे भाव में विराजमान रहेंगे। शुरुआत में शनि देव गुरु बृहस्पति के साथ आपके छठे भाव में होने पर एक अनोखी युति का निर्माण करेंगे। इस दौरान मंगल आपके नवम भाव से होते हुए, आपको भाग्य का साथ देंगे और फिर अप्रैल से जुलाई के बीच आपके एकादश और द्वादश भावों में प्रवेश कर जाएंगे।

इस दौरान आपको अपने करियर में शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत होगी। हालांकि आप उन पर हावी रहेंगे, जिससे सभी कार्य समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी। आर्थिक जीवन में खर्चे बढ़ेंगे, जिसका असर आपके आर्थिक जीवन पर पड़ता हुआ दिखाई देगा। राशिफल 2021 संकेत देता है कि छात्रों को परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए पहले से अधिक मेहनत करनी होगी। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों को इस वर्ष बहुत प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलने की संभावना बनेंगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल