1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज मंगल मकर राशि में होगा व्रकी, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

आज मंगल मकर राशि में होगा व्रकी, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 26, 2018 06:29 am IST,  Updated : Jun 26, 2018 06:29 am IST

आज पूरा दिन पार करके देर रात 02:35 पर मंगल मकर राशि में वक्री होंगे और 27 अगस्त की शाम 07:35 तक वक्री ही रहेंगे। ज से लेकर 27 अगस्त तक इस वक्री मंगल के विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव होंगे, मंगल उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे और मंगल की उस शुभाशुभ स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

mars entered capricorn  on 26 june 2018
mars entered capricorn  on 26 june 2018

सिंह राशि
आपके छठे स्थान पर वक्री मंगल का यह गोचर आपको साहसी बनायेगा और आपकी कलम को आपकी ताकत बनायेगा। इस बीच आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से मिलने का मौका भी मिलेगा, जिसका भविष्य में आपको लाभ जरूर होगा। हालांकि 27 अगस्त तक आपको कुछ ऐसे लोग भी मिलेंगे, जो बाद में आपकी जड़ें खोदते दिखाई देंगे। ध्यान रखियेगा लालच मित्र को भी शत्रु बना सकता है। ऐसे लोगों से आपको सतर्क रहना चाहिए। साथ ही मंगल के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए किसी छोटी उम्र की कन्या का आशीर्वाद लेकर उसे कुछ गिफ्ट करें। इससे आपको अशुभ फलों से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि
वक्री मंगल आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री मंगल का यह गोचर आपको हर तरह से लाभ दिलाने में मदद करेगा। इस गोचर के प्रभाव से आपके करियर को एक बेहतर दिशा मिलेगी। पढ़ाई-लिखाई में आप अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसमें अपने गुरु का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा संतान के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। साथ ही आपके प्रेम-संबंधों में भी मजबूती आयेगी। अतः मंगल के अति शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये 27 अगस्त तक  रात को सोते समय अपने सिरहाने पर पानी रखकर सोएं और अगले दिन उस पानी को किसी पेड़-पौधे की जड़ में डाल दें। साथ ही रोज़ सुबह उठकर घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। इससे आपके सारे काम अपने आप बनते जायेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल