1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज मंगल मकर राशि में होगा व्रकी, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

आज मंगल मकर राशि में होगा व्रकी, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 26, 2018 06:29 am IST,  Updated : Jun 26, 2018 06:29 am IST

आज पूरा दिन पार करके देर रात 02:35 पर मंगल मकर राशि में वक्री होंगे और 27 अगस्त की शाम 07:35 तक वक्री ही रहेंगे। ज से लेकर 27 अगस्त तक इस वक्री मंगल के विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव होंगे, मंगल उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे और मंगल की उस शुभाशुभ स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

mars entered capricorn  on 26 june 2018
mars entered capricorn  on 26 june 2018

तुला राशि
वक्री मंगल आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। यहां आपको एक बार फिर से याद दिला दूं कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को मांगलिक बनाता है। अतः तुला राशि वालों चौथे स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 27 अगस्त तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा। ऐसे में आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि क्या आपके जीवनसाथी की कुंडली में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां... तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। हालांकि मंगल के इस गोचर से आपको भूमि- भवन और वाहन का सुख मिलेगा। साथ ही माता से भी सुख-सहयोग प्राप्त होगा। तो मंगल के टेम्पेरेरी मांगलिक दोषों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए दूध में थोड़ा-सा मीठा डालकर बरगद के पेड़ की जड़ में डालिये और दूध डालने से जो मिट्टी गिली हो, उससे अपने माथे पर तिलक लगाएं।

वृश्चिक राशि
वक्री मंगल का यह गोचर आपके तीसरे स्थान पर होगा। वक्री मंगल के इस गोचर से आपको 27 अगस्त तक किसी प्रकार का कष्ट नहीं होगा, लेकिन इस बीच आपकी तरक्की इस बात पर डिपेंड करेगी कि आप अपने भाई-बहनों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। क्योंकि आपके भाई-बहन ही आगे चलकर आपकी सफलता की चाबी साबित होंगे। बाकी आपका गृहस्थ जीवन ठीक रहेगा और ससुराल पक्ष से भी लाभ मिलता रहेगा। तो मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए एक चॉकलेटी रंग का कपड़ा लेकर किसी नाई, कसाई या दर्जी को गिफ्ट कर दें। इससे आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल