1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 फरवरी को मंगल कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर रहेंगे संकट के बादल

5 फरवरी को मंगल कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर रहेंगे संकट के बादल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2019 06:47 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 07:15 pm IST

 माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। आज रात 11 बजकर 48 मिनट पर मंगल मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 22 मार्च को दोपहर 03 बजकर 05 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें क्या पड़ेगा आरता राशि पर असर।

mars transit aries 0n 5 febuary 2019
mars transit aries 0n 5 febuary 2019

कुंभ राशि
मंगल आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। वो आपके कार्यों में आपकी मदद करेंगे। साथ ही आपकी बातों से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। अतः मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको अपने बड़े भाई को कुछ गिफ्ट करना चाहिए। इससे आपके साथ सब अच्छा ही अच्छा होगा।

मीन राशि
मंगल आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपनी मेहनत के बल पर आर्थिक लाभ जरूर मिलेगा। आपको पैसे कमाने के कुछ नये मौके भी मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपको अन्न की कमी नहीं होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आपका अच्छा तालमेल रहेगा। खासकर कि बड़े भाईयों से आपके संबंधों में मिठास आयेगी। अतः मंगल के शुभ फल पाने के लिए आपको धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल