1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 मार्च को मंगल कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

22 मार्च को मंगल कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2019 07:01 pm IST,  Updated : Mar 21, 2019 07:02 pm IST

आज दोपहर 03 बजकर 05 मिनट पर मंगल वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 7 मई को सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। मंगल के वृष राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर भी अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे।

Mars in Taurus
Mars in Taurus

तुला राशि
मंगल आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। अत: 7 मई तक आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही धन वृद्धि के लिये भी आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आपको धन पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपको बता दूं कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को अस्थायी रूप से मांगलिक बनाता है। अतः तुला राशि वालों आठवें स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 7 मई, 2019 तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक का प्रभाव देगा।

ऐसे में अगर आप शादी-शुदा हैं, तो आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि क्या आपके जीवनसाथी की कुंडली में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है।

अगर हां तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। तो 7 मई, 2019 तक मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए कुत्ते को रोटी खिलाएं। इससे आपको अशुभ फलों से छुटकारा मिलेगा और शुभ फल प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि
मंगल आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपकी गणित विषय में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। जीवनसाथी का आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी संतान की तरक्की होगी और आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे।

साथ ही आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी होगी। इस सबके अलावा आपको यहां एक और बात पर ध्यान देना चाहिए कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को अस्थायी रूप से मांगलिक बनाता है।

अतः वृश्चिक राशि वालों सातवें स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 7 मई 2019 तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक का प्रभाव देगा। ऐसे में अगर आप शादी-शुदा हैं, तो आपको इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत है कि क्या आपके जीवनसाथी की पत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है। अगर हां तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए।

7 मई तक मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए अपनी बुआ या बहन को लाल रंग के कपड़े गिफ्ट करें और उनका आशीर्वाद लें। अगर आपकी कोई सगी बहन या बुआ नहीं है, तो रिश्ते में लगने वाली अपनी किसी बहन या बुआ को गिफ्ट कर दें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल