1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 मार्च को मंगल कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

22 मार्च को मंगल कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2019 07:01 pm IST,  Updated : Mar 21, 2019 07:02 pm IST

आज दोपहर 03 बजकर 05 मिनट पर मंगल वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 7 मई को सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। मंगल के वृष राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर भी अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे।

Mars in Taurus
Mars in Taurus

धनु राशि  
मंगल आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। आप अपने परिवार का पालन-पोषण करने में सफल होंगे। व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। जीवन में आपकी उन्नति होगी। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। अतः 7 मई तक मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए किसी कन्या को कुछ गिफ्ट करें और उसका आशीर्वाद लें। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

मकर राशि
मंगल आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको विद्या का लाभ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। संतान से सुख पाने के लिए आपको कोशिशें करनी पड़ेगी। आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। अपने गुरुजनों से मार्गदर्शन लेते रहना चाहिए।

अत: 7 मई तक मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ फल प्राप्त करने के लिए रात को सोते समय अपने सिरहाने पर पानी रखकर सोएं और अगले दिन उस पानी को किसी पेड़-पौधे की जड़ में डाल दें। इससे आपको अशुभ फलों से छुटकारा मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल