1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध हो रहा है कर्क राशि में वक्री, इन राशियों की भरेंगी खुशियों से झोली

आज बुध हो रहा है कर्क राशि में वक्री, इन राशियों की भरेंगी खुशियों से झोली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2018 03:50 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 03:18 pm IST

आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर बुध कर्क राशि में वक्री होंगे और 19 अगस्त की सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक वक्री ही रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

mercury retrograde in cancer on 26 july 2018
mercury retrograde in cancer on 26 july 2018

मिथुन राशि
वक्री बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री बुध के इस गोचर से आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। आपके धन की स्थिति अच्छी होगी। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। साथ ही आपको करियर में भी बेहतरी मिलेगी। 19 अगस्त तक आपको नई चीज़ों को जानने का, समझने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता ठीक रहेगी। आपके शत्रु भी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे। तो वक्री बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचे रहने के लिये 19 अगस्त तक अपने पास चांदी की कोई चीज़ रखें। इससे आपको कई तरह के फायदे मिलेंगे।

कर्क राशि
वक्री बुध आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री बुध के इस गोचर के प्रभाव से समाज में आपका मान-सम्मान या पद-प्रतिष्ठा इस बात से तय होगी कि आप 19 अगस्त तक किस तरह का काम करते हैं या किस तरह के कामों में अपना सहयोग देते हैं। वैसे तो आपकी पत्रिका में राजा के समान सुख की प्राप्ति है, लेकिन 19 अगस्त तक आपको अपनी जीभ के स्वाद पर कंट्रोल रखना चाहिए। साथ ही अपने बच्चों के कामों पर विशेष रूप से नजर बनाकर रखनी चाहिए। इसके अलावा विदेश में जाकर आप कोई काम करना चाहते हैं तो अभी के लिये आपको ये प्लान टाल देना चाहिए और अपने देश में रहकर ही काम करना चाहिए। ये डिसीजन आपके लिये ज्यादा फायदेमंद रहेगा। साथ ही 19 अगस्त तक वक्री बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये आपको  हरे रंग की चीज़ें मन्दिर में दान करनी चाहिए। इससे आपके अशुभ फल भी शुभ फल में बदलते नजर आयेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल