1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध हो रहा है कर्क राशि में वक्री, इन राशियों की भरेंगी खुशियों से झोली

आज बुध हो रहा है कर्क राशि में वक्री, इन राशियों की भरेंगी खुशियों से झोली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2018 03:50 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 03:18 pm IST

आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर बुध कर्क राशि में वक्री होंगे और 19 अगस्त की सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक वक्री ही रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

mercury retrograde in cancer on 26 july 2018
mercury retrograde in cancer on 26 july 2018

धनु राशि
वक्री बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री बुध के इस गोचर से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे। आप अपने कार्य़ अच्छे से कर पायेंगे और नये विषयों पर अच्छे से विचार कर पायेंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी जल्द ही मिलने की उम्मीद है। तो वक्री बुध के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये बुधवार के दिन मिट्टी के बर्तन में थोड़ा-सा शहद डालकर घर से दूर कहीं विराने में दबा दें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

मकर राशि
वक्री बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में तिखापन आ सकता है। आपको अपने रिश्ते को संभालकर रखने की जरूरत है। साथ ही अपने जीवनसाथी का ख्याल भी रखने की जरूरत है। साथ ही 19 अगस्त तक आपको वक्री बुध के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये  मिट्टी के बर्तन में पानी में भिगे हुए हरे मूंग मन्दिर में दान करने चाहिए। इससे आपके रिश्तों में सुधार आयेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल