1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध हो रहा है कर्क राशि में वक्री, इन राशियों की भरेंगी खुशियों से झोली

आज बुध हो रहा है कर्क राशि में वक्री, इन राशियों की भरेंगी खुशियों से झोली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2018 03:50 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 03:18 pm IST

आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर बुध कर्क राशि में वक्री होंगे और 19 अगस्त की सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक वक्री ही रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

mercury retrograde in cancer on 26 july 2018
mercury retrograde in cancer on 26 july 2018

तुला राशि
वक्री बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री बुध के इस गोचर से आपको करियर में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। साथ ही आपके पिता के करियर की गति भी इस बीच कुछ थम सकती है। 19 अगस्त तक आपको अपनी और अपने पिता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। जीभ का स्वाद आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अतः खान-पान के मामले में आपको सतर्क रहना चाहिए। साथ ही वक्री बुध के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये 19 अगस्त तक आपको मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए। इससे आपको अशुभ फलों से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि
वक्री बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री बुध के इस गोचर से आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसका पूरा-पूरा फल आपको मिलेगा। 19 अगस्त तक आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक बनी रहेगी। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी इस बीच अच्छा रहेगा। अतः वक्री बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचे रहने के लिये  आपको 19 अगस्त तक हरे रंग की चीज़ों को उपयोग में लाने से बचना चाहिए। साथ ही लोहे की लाल रंग की हुई गोलियां अपने पास रखनी चाहिए। इससे आपके शुभ फल बने रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल