1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध हो रहा है कर्क राशि में वक्री, इन राशियों की भरेंगी खुशियों से झोली

आज बुध हो रहा है कर्क राशि में वक्री, इन राशियों की भरेंगी खुशियों से झोली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2018 03:50 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 03:18 pm IST

आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर बुध कर्क राशि में वक्री होंगे और 19 अगस्त की सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक वक्री ही रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

mercury retrograde in cancer on 26 july 2018
mercury retrograde in cancer on 26 july 2018

सिंह राशि
वक्री बुध आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री बुध के इस गोचर के प्रभाव से आप अपना काम बनाने के लिये झूठ का सहारा ले सकते हैं, लेकिन दूसरों के गलत कामों में पड़ने से आपकी रातों की नींदें उड जायेंगी। इस बीच आप कुछ आलसी प्रवृत्ति के भी होंगे। आपको शैय्या सुख पाने के लिये कोशिश करनी पड़ सकती है। साथ ही आपको अपनी आमदनी भी संभलकर खर्च करनी चाहिए। आजीविका में कुछ उतार-चढ़ाव बन सकते हैं। अतः वक्री बुध के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- 19 अगस्त तक आपको अपने गले में एक पीले रंग का धागा पहनना चाहिए। इससे आपकी अशुभ स्थिति में सुधार आयेगा।

कन्या राशि
वक्री बुध आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री बुध के इस गोचर से आपको अचानक से धन लाभ का मौका मिलेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपको हर तरह के सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। साथ ही इस बीच अगर आपकी कोई इच्छा है तो वह भी जल्द ही पूरी हो जायेगी। इसके अलावा 19 अगस्त तक आपकी संतान की पढ़ाई-लिखाई भी अच्छी रहेगी। तो वक्री बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये 19 अगस्त तक अपने गले में तांबे का पैसा धारण करें। इससे आपकी स्थिति अच्छी बनी
रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल